रायपुर। छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से “बस्तर पंडुम 2025” का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित इस महोत्सव में बस्तर संभाग की अनूठी लोककला, संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली को मंच मिलेगा। ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आयोजन न केवल बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने और उनकी कला को प्रोत्साहन प्रदान करने का सुनहरा अवसर भी है। इस आयोजन में 7 प्रमुख विधाओं जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा एवं आभूषण, शिल्प-चित्रकला और जनजातीय व्यंजन-पेय पदार्थों पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। ये स्पर्धाएं क्रमशः जनपद, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का पहला चरण 12 से 20 मार्च तक जनपद स्तर पर होगा, दूसरा चरण 21 से 23 मार्च तक जिला स्तर पर और अंतिम चरण 1 से 3 अप्रैल तक दंतेवाड़ा में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में संपन्न होगा। प्रत्येक चरण के विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ में बस्तर के पारंपरिक नृत्य-गीत, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण और व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रदर्शन के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसमें मौलिकता, पारंपरिकता और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन में समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। चयन समिति में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा आदिवासी समाज के वरिष्ठ मुखिया, पुजारी और अनुभवी कलाकारों को शामिल किया गया है।
- Home
- बस्तर की लोक संस्कृति का रंगारंग पर्व ‘बस्तर पंडुम 2025’ का आगाज आज से
बस्तर की लोक संस्कृति का रंगारंग पर्व ‘बस्तर पंडुम 2025’ का आगाज आज से
-
By BABU RAO - 4
- 0

Leave a Comment
Related Content
-
होली के पर्व पर बाजार में उमड़ी भीड़, पिचकारी, मुखौटा‚ रंग और गुलाल‚ की जमकर बिक्री
By BABU RAO 24 hours ago -
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक
By BABU RAO 2 days ago -
मुख्यमंत्री साय ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लिया
By BABU RAO 2 days ago -
CG Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक 12 को‚ कई फैसलों पर लगेगी मुहर
By BABU RAO 2 days ago -
T-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज : मुख्यमंत्री साय ने शुभारंभ किया
By BABU RAO 5 days ago -
महिलाओं को सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय
By BABU RAO 5 days ago