विदेश

अमेरिका आज से लगाएगा ‘जैसे को तैसा टैक्स’:मेक अमेरिका वेल्दी अगेन इवेंट में ट्रम्प घोषणा करेंगे; व्हाइट हाउस बोला- टैरिफ तुरंत प्रभावी होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज बुधवार को दुनियाभर में जैसे को तैसा टैक्स (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने की घोषणा करेंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा- ट्रम्प बुधवार को शाम 4 बजे (स्थानीय समय) रोज गार्डन में ‘मेक अमेरिका वेल्दी अगेन इवेंट में भाषण देंगे। इसी इवेंट में रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर घोषणा होगी।

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा- घोषणा होने के तुरंत बाद ही टैरिफ लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प ने कई मौकों पर 2 अप्रैल को अमेरिका का मुक्ति दिवस यानी लिबरेशन डे बताया है। वे इस दिन भारत समेत कई अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था- 2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लगाएंगे अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन में ट्रम्प ने कहा था- भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं। उन्होनें ऐलान किया कि उनके प्रशासन के तहत, अगर कोई कंपनी अमेरिका में अपना प्रोडक्ट नहीं बनाएगी, तो उसे टैरिफ देना होगा। कुछ मामलों में, यह टैरिफ बहुत बड़ा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts