खेल

IPL : वैभव ने धोनी के पैर छुए, धोनी और सैमसन के टी-20 में 350 छक्के पूरे; म्हात्रे हैट्रिक चौके लगाने के बाद आउट

IPL  – 18 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी की बदौलत 17 बॉल रहते RR ने टारगेट हासिल कर लिया।

मंगलवार को रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। एम एस धोनी और संजू सैमसन ने टी-20 में अपने 350 छक्के पूरे किए। नूर अहमद की फ्री-हिट बॉल पर सिक्स लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी पूरी की। आयुष म्हात्रे ने तुषार देशपांडे को हैट्रिक चौके लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हुए।

 

धोनी से हाथ मिलाने के वक्त वैभव ने छुए पैर | मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तभी धोनी और वैभव का आमना-सामना हुआ। जैसे ही धोनी करीब आए वैभव ने हाथ मिलाने की जगह उनके पैर छू लिए। इसके बाद धोनी ने वैभव की ओर देखा और मुस्कान दी।

सूर्यवंशी ने नूर अहमद के ओवर में लगातार 3 बाउंड्री लगाई | 8वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने नूर अहमद की बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री लगाई। इनमें एक छक्का और दो चौके शामिल रहे। नूर के इस ओवर से 17 रन आए। वैभव ने पहले मिडविकेट पर सिक्स लगाया। इसके बाद कवर पर 2 चौके लगा दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts