खेल

Test Cricket : करुण नायर का दोहरा शतक, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए 557 रन बनाकर ऑलआउट; जुरेल ने 94, सरफराज ने 92 बनाए

टेस्ट के दूसरे दिन इंडिया-ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 557 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नंबर-3 पर उतरे करुण नायर 204 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान ने 92 और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 94 रन बनाए।

भारत ने 125.1 ओवर बैटिंग की शुक्रवार को कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। भारत ने पहले दिन 3 ही विकेट के नुकसान पर 409 रन बना लिए थे। करुण नायर 186 और जुरेल 82 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। दूसरे दिन नायर ने दोहरा शतक लगा दिया, लेकिन जुरेल सेंचुरी पूरी नहीं कर सके।

शार्दूल ठाकुर ने 27, हर्ष दुबे ने 32, अंशुल कम्बोज ने 23 और हर्षित राणा ने 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 557 रन तक पहुंचाया। इंडिया-ए ने 125.1 ओवर बैटिंग की और पहली पारी में 557 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

हल और अख्तर को 3-3 विकेट इंग्लैंड लायंस से जोश हल और जमान अख्तर ने 3-3 विकेट लिए। एडी जैक को 2 विकेट मिले। रेहान अहमद और अजीत सिंह डेल ने 1-1 विकेट लिया। डैन मौसले और टॉम हैंन्स को कोई विकेट नहीं मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts