BREAKING

क्रिकेटखेल

34 साल में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना साउथ अफ्रीका:1 फाइनल, 12 सेमीफाइनल गंवाने के बाद इतिहास में दूसरा ही ICC टाइटल जीता

WTC | साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने ‘चोकर्स’ का दाग आखिरकार हटाकर ‘वर्ल्ड चैंपियन’ का टैग हासिल कर लिया। हटाया भी कैसे, तीनों फॉर्मेट में 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को ‘होम ऑफ क्रिकेट’ द लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल हराकर। कप्तान टेम्बा बावुमा, बैटर ऐडन मार्करम और पेसर कगिसो रबाडा ने ऐतिहासिक जीत की इबारत लिखी।

1991 में 22 साल बैन के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले साउथ अफ्रीका ने इससे पहले तीनों फॉर्मेट के अलग-अलग वर्ल्ड कप में 1 फाइनल और 7 सेमीफाइनल गंवाए थे। WTC से पहले टीम की इकलौती ICC ट्रॉफी भी 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आई। इस टूर्नामेंट में भी टीम ने 5 सेमीफाइनल गंवा दिए। 27 साल तक लगातार हार के बाद साउथ अफ्रीका को अब जाकर किसी ICC टूर्नामेंट को जीतने की खुशी मिली।

साउथ अफ्रीका के 12 सेमीफाइनल और 1 फाइनल हारने के बाद चैंपियन बनने की कहानी…

1991 में साउथ अफ्रीका की वापसी हुई

1970 तक साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम में सिर्फ श्वेत खिलाड़ियों को मौका मिलता था। साउथ अफ्रीका उन टीमों के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलता था जिनमें एक भी अश्वेत खिलाड़ी हो। इसलिए वह भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान जैसी टीमों से नहीं खेलता था। साउथ अफ्रीका की रंगभेद नीति का भारत और वेस्टइंडीज ने कड़ा विरोध किया और अफ्रीका पर 22 साल का बैन लग गया। यह बैन 1991 में तय समय से करीब एक साल पहले हटा। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने सबसे पहले भारत का ही दौरा किया।

1992 में साउथ अफ्रीका ने पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। तब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में हुए वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल तक पहुंचा। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को बारिश के अटपटे नियम की वजह से हार गया।

वनडे वर्ल्ड कप

6 सेमीफाइनल गंवाए, 1 भी फाइनल नहीं

1992 में ICC टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के बाद 1996 से 2015 तक टीम 6 में 5 बार नॉकआउट राउंड में पहुंची, लेकिन कभी क्वार्टर फाइनल तो कभी सेमीफाइनल हारकर बाहर हो गई। 2003 और 2019 में टीम नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच सकी।

2023 में साउथ अफ्रीका ने फिर कमबैक किया और सेमीफाइनल खेला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने यह वनडे वर्ल्ड कप में तीसरा सेमीफाइनल गंवाया था। इसके अलावा टीम 2 बार न्यूजीलैंड और एक-एक बार वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से भी नॉकआउट हारी। टीम ने एकमात्र नॉकआउट मैच 2015 में जीता, तब साउथ अफ्रीका ने क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका को हराया था। हालांकि, इस टूर्नामेंट के भी सेमीफाइनल में टीम को हारकर बाहर होना पड़ गया।

 

टी-20 वर्ल्ड कप

भारत ने इकलौता फाइनल हराया

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जब 2007 में शुरू हुआ तो ICC ने साउथ अफ्रीका को ही इसकी मेजबानी दे दी। टीम ने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया। सुपर-8 में भी टीम ने लगातार 2 मैच जीत लिए, लेकिन आखिरी मैच भारत से हारकर ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा।

2009 में साउथ अफ्रीका फिर सेमीफाइनल तक पहुंचा, लेकिन इस बार पाकिस्तान से हार गया। 2010 और 2012 में ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ। 2014 में सेमीफाइनल तक पहुंच गया, लेकिन भारत से ही हारकर बाहर होना पड़ा।

2016 से 2022 तक टीम फिर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई और पिछले साल 2024 में पहली बार फाइनल में जगह बना ली। टीम ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल हराया और पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में कोई नॉकआउट मुकाबला जीता। साउथ अफ्रीका के पास भारत को हराकर चैंपियन बनने का मौका था। फाइनल में टीम को एक समय 30 गेंद पर महज 30 रन चाहिए था, लेकिन साउथ अफ्रीका को 7 रन से हार मिल गई।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram