विदेश

जापान में एम्बुलेंस हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा, डॉक्टर-मरीज समेत 3 की मौत

जापान में रविवार को एक एम्बुलेंस हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार 6 में से 3 लोगों की मौत हो गई। जापान कोस्ट गार्ड के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर एक मरीज को नागासाकी से फुकुओका ले जा रहा था।

हादसे में पायलट, एक मैकेनिक और एक नर्स को बचा लिया गया, लेकिन डॉक्टर, मरीज और उनके देखभालकर्ता की जान चली गई। कोस्ट गार्ड ने बचाव के लिए दो विमान और तीन जहाज तैनात किए। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हुई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts