BREAKING

विदेश

Covid-19 : विदेशों में फिर कोरोना, थाईलैंड में 19 की मौत, कई देशों में तेजी से बढ़ रहा

Covid-19: कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया भर में अपनी उपस्थिती दर्ज करवा रहा है। इससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। हाल के हफ्तों में हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन जैसे एशियाई देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। थाईलैंड में इस साल अब तक 19 मौतें भी दर्ज की जा चुकी हैं।

हांगकांग में तेजी से बढ़ रहा

हांगकांग में पिछले दस हफ्तों में कोविड मामलों में 30 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च में जहां साप्ताहिक मामले महज 33 थे, वहीं मई तक यह संख्या बढ़कर 1,042 हो गई। पॉजीटिविटी रेट में भी भारी उछाल देखा गया है, जो 0.31% से बढ़कर 13.66% तक पहुंच चुका है।

सिंगापुर में भी स्थिति गंभीर

सिंगापुर में भी स्थिति चिंताजनक है। यहां एक हफ्ते के भीतर कोविड मामलों में 30% की वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर प्रतिदिन 133 हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि वैक्सीन से मिली प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर पड़ने और नए वेरिएंट्स के कारण हो सकती है।

थाईलैंड में 19 की मौत

थाईलैंड में कोरोना ने 19 जानें ले ली हैं। इस साल अब तक देश में 71,067 नए मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि छुट्टियों के बाद मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। सरकार ने जोखिम वाले समूहों को तुरंत बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है।

भारत को सतर्क होने की जरूरत

एशियाई देशों में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले भारत के लिए चिंताजनक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि देश को फिर से सतर्क होने की आवश्यकता है। उनका सुझाव है कि लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे बुनियादी उपायों का पालन फिर से शुरू कर देना चाहिए। विशेष रूप से बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram