देश

महिला आरक्षण बिल : “इतिहास बनाने जा रहे हम”, लोकसभा में चर्चा के दौरान पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों पर लोकसभा में गरमागरम चर्चा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए इसे राष्ट्र के जीवन का एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जिन्होंने भी महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है, जनता ने उनका “बुरा हाल” किया है।

महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। पीएम मोदी ने कहा- हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस जिसने विरोध किया है उसका हाल बुरे से बुरा किया है। इसलिए जिन को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद के परिणामों को देख लें। इसी में फायदा है जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाओगे। इसलिए इसे राजनैतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही : अखिलेश यादव

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा- अब भारतीय जनता पार्टी नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है। जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा वे उसके मान सम्मान को कैसे रखेंगे।

लोकसभा में 850 सीटें हों सरकार ने ये कैसे तय किया : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार 90% बातें दोहरा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोकसभा में 850 सीटें हों सरकार ने ये कैसे तय किया।

संशोधन बिल में लोकसभा सांसदों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव

बिलों पर चर्चा के लिए 16 और 17 अप्रैल को 15 घंटे का समय तय किया गया है। कल शाम 4 बजे वोटिंग की जाएगी। संशोधन बिल में लोकसभा सांसदों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है।

पीएम बोले- महिलाओं के अधिकार का विरोध किया, उसका बुरा हाल हुआ

पीएम ने कहा- हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस जिसने विरोध किया है उसका हाल बुरे से बुरा किया है। ये भी देखिए 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि किसी ने विरोध नहीं किया। तब सब साथ में थे। आज भी मैं कहता हूं कि हम साथ जाते हैं तो इतिहास गवाह है कि ये किसी एक के पक्ष में नहीं जाएगा, ये देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा। हम सब उसके हकदार रहेंगे।

इसलिए जिन को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद के परिणामों को देख लें। इसी में फायदा है जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाओगे। इसलिए इसे राजनैतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति बदल देगा :  मोदी बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करने वाला है। 21वीं सदी में भारत नए आत्मविशवास के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की स्वीकृति महसूस कर रहे हैँ। एक समय हमारे पास आया है। इसे विकसित भारत के साथ जोड़ा है।

मैं यह मानता हूं कि विकसित भारत का मतलब सड़के रेल या संरचना से जुड़े आंकड़े नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब नीति निर्धारण में देश की आधी आबादी हिस्सा बने यह भी है। हम पहले ही देर कर चुके हैं। इसे सभी को स्वीकार मानना होगा। जब हम अकेले मिलते हैं, तो यह मानते हैं कि हां ये जरूरी है। लेकिन जो राजनैतिक दिशा में ही सोचते हैं मैं उनहें एक सलाह देना चाहता हूं मित्र के रूप में, जो उनके काम आएगी।

देश की आधी आबादी राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेगी : प्रधानमंत्री मोदी

मैंने पहले भी कहा है कि हम भाग्यवान हैं कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल करने का सौभाग्य मिल रहा है। हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें। हम भारतीय सब मिलकर के देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन वयवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करनेवाला है।

राष्ट्र के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राष्ट्र के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं उस समय समाज की मनोस्थिति एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती हैं। मैं समझता हूं संसद के इतिहास में ये वैसे ही पल हैं। आवश्यकता यही थी कि 25 से 30 साल पहले जब ये विचार सामने आया।

BABU RAO

Related Posts

error: Content is protected !!