Blog

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर सबसे गर्म : प्रदेश में 5 दिनों का ‘लू अलर्ट’

रायपुर। देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी इस समय नौतपा से पहले ही आसमान से आग बरस रही है। भीषण ग्रीष्मलहर (हीटवेव) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहर भयंकर लू की चपेट में हैं। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जबकि रायपुर का माना इलाका 45 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म दर्ज किया गया।

इस साल की गर्मी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो बेहद चिंताजनक है। गर्म शहरों की सूची में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 5 शहर शामिल हैं यह वैश्विक रैंकिंग स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि देश और प्रदेश में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का असर कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों का अलर्ट, 4 डिग्री तक और बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आने वाले 5 दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बदली-बारिश जैसी किसी भी राहत की उम्मीद नहीं है। 25 मई के बाद ही तापमान में थोड़ी गिरावट संभावित है।

गुरुवार को राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक यानी 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रातें भी बेहद गर्म हो गई हैं।

Related Posts