छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार जिले में शाला प्रवेश उत्सव आज से : सहभागिता के लिये जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र

बलौदाबाजार| प्रदेश सहित जिले की स्कूलों में 16 से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर शाला प्रवेश उत्सव में में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त आधार है तथा यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

उत्सव में जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर तथा नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के किसी विद्यालय में सुविधानुसार उपस्थित होकर अभियान में सहभागी बनें तथा ऐसे बच्चों की पहचान और नामांकन के लिए प्रेरित करें, जो अभी तक विद्यालय से नहीं जुड़े हैं अथवा बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करेगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को तैयारी के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाने के लिये कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Related Posts