Blogखेल

विराट ने नो लुक सिक्स लगाया, राहुल का टोटका, बाएं हाथ से सिक्का उछाला

भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर मैच खत्म कर दिया। जीत का अंतिम शॉट विराट कोहली ने लगाया।

मुकाबले में रोमांच के साथ मस्ती भी देखने को मिली। कॉर्बिन बॉश के आउट होने के बाद विराट कोहली और कुलदीप यादव ने मजेदार कपल डांस किया। वहीं कोहली के नो-लुक सिक्स ने सभी का ध्यान खींच लिया।

कप्तान केएल राहुल ने भी इस मैच में एक अनोखा टोटका अपनाया। वे हर बार दाएं हाथ से टॉस करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बाएं हाथ से सिक्का उछाला और भारत ने 20 वनडे बाद आखिरकार टॉस जीत ही लिया।

पिछला टॉस भारत ने 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जीता था, उसके बाद से 20 मैचों में लगातार हार का रिकॉर्ड बन गया था। वैसे, वनडे में इससे पहले खराब टॉस परफॉर्मेंस का सिलसिला सिर्फ नीदरलैंड के नाम रहा। टीम ने मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच 11 टॉस लगातार गंवाए थे।

पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने ओपनर रायन रिकेल्टन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। फुल लेंथ गेंद पर रिकेल्टन ड्राइव खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधी राहुल के हाथों में चली गई। रिकेल्टन खाता भी नहीं खोल पाए।

40वें ओवर में विराट कोहली ने लगातार दो चौके लगाकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। लुंगी एनगिडी के ओवर की चौथी और 5वीं गेंद पर कोहली ने कवर्स दिशा में शानदार शॉट लगाए और बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts