भाटापारा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र स्थित गढ़पुलझर के नानकसागर में आयोजित होला मोहाला कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका तथा विशेष कीर्तन समागम और अरदास में भाग लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश संयोजक अरूण छाबड़ा बंटी कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की।
संतों की तपोभूमि रही है गढ़पुलझर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गढ़पुलझर स्थित नानकसागर अत्यंत श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, जहां गुरु नानक देव के चरण पड़े हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ संतों की तपोभूमि रही है, जहां अनेक महान संतों ने मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया है। इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत गर्व और आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है।
गढ़पुलझर में विकास के लिए दी 2.50 करोड़ की स्वीकृति
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों के संरक्षण और समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में गढ़पुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसके विकास कार्यों के लिए लगभग 2 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है और निर्माण कार्य जारी है।
जनप्रतिनिधि शामिल हुए
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बसना विधायक संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह संवन्नी छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा स्काउट गाइड के संयुक्त संचालक इंदरजीत सिंह खालसा गोल्डी छत्तिसगढ़ सिख संगठन संरक्षक हरपाल सिंह भांमरा सहित सिख समाज के अनेक गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।






