छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट : सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से राज्य के उत्तर और मध्य भागों में मुसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

लगातार हो रही बारिश और बादलों के डेरे के कारण अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अलर्ट

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, पश्चिमी बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती तंत्र के असर से छत्तीसगढ़ में नमी का आगमन तेज हो गया है। सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें पड़ सकती हैं।

तापमान में गिरावट

लगातार बारिश से राज्य भर में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में काले बादल छाए रहेंगे। दिन भर में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

Related Posts