छत्तीसगढ़

भाटापारा के सिंगारपुर में जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और शराब जब्त

भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम सिंगारपुर में हुई मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो बाइक और अवैध शराब भी जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को प्रार्थी उमेश साहू 20 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी कुछ आरोपी धारदार हथियारों के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने प्रार्थी को धमकी दी कि उसके परिवार के एक सदस्य द्वारा की गई पुरानी शिकायत को वापस ले लो। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी को कॉलर पकड़कर बाहर घसीटा, जहां उनके अन्य साथी पहले से ही डंडा और बल्ली लेकर मौजूद थे।

आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आईं प्रार्थी की मां और बहन के साथ भी आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें सिर, पीठ और पसलियों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बीएनएस की विभिन्न धाराओं (296, 115(2), 351(2), 333, 191(2), 191(3)) तथा आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एडिशनल एसपी कोमल सिन्हा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम सिंगारपुर में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।जिसमें 20 वर्षीय दिनेश यादव उर्फ ननकू, 16 वर्षीय चोवाराम यादव उर्फ चिंटू और 18 वर्षीय अर्जुन साहू सभी निवासी ग्राम सिंगारपुर शामिल हैं।

घटना में प्रयुक्त हथियान और बाइक जब्त 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल MP 20 3993 एवं CG 22 M 2053) और अवैध शराब बरामद की है। 13 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts