छत्तीसगढ़

जशपुर में पहली बार ऑल इंडिया FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट, 12 राज्यों के 175 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहली बार ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट चेकमेट @ जशपुर 2026 का  आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों—छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से 175 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट में FIDE रेटिंग के टॉप-10 खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबलों के बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

तैयारियां पूरी, खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रबंध

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्रतियोगिता स्थाल जशपुर नगर पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक होगा, जिसके मुख्य संरक्षक कलेक्टर होंगे। शहर में बाहर से आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा और ठहरने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

प्रशासन की इस पहल से जिले में शतरंज के प्रति नई रुचि जागेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी दिग्गजों से सीखने का बड़ा अवसर मिलेगा। यह आयोजन जशपुर को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

जशपुर को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

कई राज्यों के खिलाड़ियों का जशपुर पहुंचना इस बात का संकेत है कि, जिले में पहली बार आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इससे जशपुर में शतरंज के प्रति नई रुचि और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के मजबूत खिलाड़ियों से सीखने का अवसर भी मिलेगा।

Related Posts