छत्तीसगढ़

भाटापारा में तूफान से बिजली लाइन पर गिरे बड़े-बड़े पेड़ : रातभर की गई मरम्मत, अलसुबह आयी

भाटापारा। बीते गुरूवार की रात मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रात्रि में तेज हवा गरज के साथ जमकर बारिश हुई। हवा की गति इतनी ज्यादा तेज थी, कि शहर के अंदर इलाके के कई स्थानों पर बड़े बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गये। वहीं कई पेड़ की बड़ी बड़ी डंगाल उखड़ गयी। पेड़ के उखडने से पेड़ की बड़ी बड़ी डंगाल बिजली लाइन के उपर गिर जाने से रात 11 बजे से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

शहर के 15 बिजली फीडरों में ब्लैक आऊट की स्थिति निर्मित हो गई। पूरे शहर की बिजली गुल होने के बाद बिजली विभाग की टीम लाइन को दुरूस्त करने में जुटी, हालांकि की पानी तेज गिरने के चलते सुधार कार्य में दिक्कत आयी। बिजली विभाग के डीई व्हीके राठिया एवं एई वासुदेव साहू शहर में पेट्रोलिंग में निकले। तेज अंधड व बारिश के चलते बिजली बंद होने के बाद बलौदाबाजार के अधीक्षण यंत्री जीपी अनंत व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे।

राठिया ने बताया कि तेज हवा पानी में भारी संख्या में पेड़ की डंगाल और झाड़ गिरे, जिसके कारण शहर के चार ट्रांसफार्मर और पूरे डिवीजन में 11 ट्रांसफार्मर जो कि खराब हो गये, वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में 6 पोल एवं ग्रामीण इलाकों में 24 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गये एवं बिजली विभाग को एक करोड़ रूपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

वहीं इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों के अलावा ठेकेदार के लोगों को बुलाकर काम शुरू किया। बीती रात 3 बजे बिजली व्यवस्था बहाल हुई, जो सुबह तक चलता रही। वहीं बिजली विभाग जहां पोल टूटे वहां पर स्थायी पोल लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
भाटापाराफोटोबीवायटी 1

Related Posts