रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी सेवाएं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित हो रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक पाल की कहानी इसका उदाहरण है। चलने-फिरने में परेशानी के कारण लंबे समय से आवागमन की कठिनाइयों का सामना कर रहे दीपक पाल ने अपनी समस्या सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाई।
शिकायत के बाद प्रशासन ने उनकी समस्या के निराकरण की पहल की और उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई यह कहानी बताती है कि शिकायत निवारण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।
आवागमन की परेशानी से जूझ रहे थे दीपक, हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत
नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दीपक पाल दिव्यांग होने के कारण दैनिक जीवन में आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में उन्हें परेशानी होती थी। दैनिक जरूरतों और आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। कलेक्टर ने प्रदान की ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सहूलियत
कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दीपक पाल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। लंबे समय से आवागमन की परेशानी का सामना कर रहे दीपक के लिए यह सहायता राहत लेकर आई है। ट्राइसाइकिल मिलने से अब उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
शिकायत दर्ज कराने के बाद मिला समाधान, दीपक ने जताई खुशी
ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी।
सीएम हेल्पलाइन बनी समस्या के समाधान का माध्यम
सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिकों को अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम उपलब्ध करा रही है। खोंगापानी निवासी दीपक पाल की शिकायत पर हुई कार्रवाई इसका उदाहरण है। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक पहल की गई और उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराकर आवागमन संबंधी परेशानी को कम करने का प्रयास किया गया ।






