खेल

Today बेंगलुरु vs गुजरात:पिछले सीजन दोनों मुकाबले RCB ने जीते, चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरी बार होगा सामना

IPL 2025 का 14वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन दोनों टीमों का दो बार सामना हुआ था। दोनों में बेंगलुरु को जीत मिली थी।

बेंगलुरु दो मैचों में दो जीत से 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं, गुजरात दो मैच में एक जीत से 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

विराट कोहली RCB के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अपने आखरी मैच में चेन्नई के खिलाफ 30 बॉल पर 31 रन की पारी खेली थी। पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर कप्तान रजत पाटीदार हैं। उन्होंने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ 32 बॉल पर 51 रन बनाए थे। उनके नाम इस सीजन दो मैचों में 85 रन हैं। बॉलिंग में जोश हेजलवुड 5 विकेट लेकर टॉप पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts