BREAKING

क्रिकेटखेल

IPL : कोलकाता प्लेऑफ रेस से बाहर, आज गुजरात के पास क्वालिफाई करने का मौका; राजस्थान बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल

IPL | में आज पहला मैच पंजाब और राजस्थान के बीच होगा। पंजाब के 11 मैचों में 7 जीत और 1 बेनतीजा मैच से 15 पॉइंट्स हैं। आज राजस्थान को हराकर PBKS दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। उन्हें फिर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए 2 में से एक ही मैच में जीत चाहिए होगी। पंजाब अगर आज हार गई तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने ही पड़ेंगे। हालांकि, ये मुकाबले दिल्ली और मुंबई के खिलाफ हैं, दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।

राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ स्टेज से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम आज जीतकर पंजाब का गणित बिगाड़ सकती है। RR के 12 मैचों में 3 जीत से महज 6 पॉइंट्स हैं। आज जीतकर टीम 8वें नंबर पर पहुंच जाएगी। उनका आखिरी मैच चेन्नई से है, जिसके नतीजे से प्लेऑफ के गणित पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram