छत्तीसगढ़

बुर्का पहनकर शो रूम में घूसा चोर : कैश काउंटर में रखा 28 लाख किया पार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित श्री शिवम शो रूम में 31 मार्च की रात 28 लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर बुर्का पहनकर महिला के वेश में ग्राहक बनकर शोरूम में घुसा था। खरीदारी की और वहां वर्करों को चकमा देकर वह रात में शोरूम के गोदाम में छिप गया। शोरूम बंद होने के बाद उसने कैश काउंटर में रखे पैसे चोरी कर लिया और आरोपी शोरूम की बिल्डिंग से रस्सी के सहारे नीचे उतर गया, जहां रस्सी टूटी हुई दिखाई दे रही है।

पुलिस के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10.52 बजे एक बुर्का ओढ़े चोर श्रीशिवम शो रूम में खरीदारी करने पहुंचा था। बुर्का पहने इस चोर को शोरूम के अलग-अलग फ्लोर पर खरीदारी करने के बहाने घूमते देखा गयाा। इस दौरान शोरूम बंद होने का भी समय हो गया था। इस कारण शोरूम के ज्यादातर स्टॉफ का ध्यान शोरूम बंद करने में लगा था। इधर बुर्काधारी इस मौके का फायदा उठाकर शोरूम के चाौथे फ्लोर पर चला गया, जहां गोदाम है। चोर दुकान बंद होने तक गोदाम में ही छिपकर बैठा रहा। दुकान जब बंद हो गई तो घटना को अंजाम दिया। चोर ने शोरूम के कैश काउंटर में रखे नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी करने के बाद अपने साथियों को मोबाइल से इसकी जानकारी देकर उन्हें वहां बुलवाया।

आरोपी के दो साथी कार से पहुंचे थे

रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच चोर के दो साथी कार से शोरूम वाली गली में पहुंचे। कार को वे गली में ही पार्क कर अपने साथी के नीचे आने का इंतजार कर रहे थे। चोरी करने के बाद उसका साथी रस्सी के सहारे शोरूम के पांचवे फ्लोर से नीचे उतरा और अपने साथियों के साथ कार में बैठकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बुर्का ड्रेस के अंदर रस्सी भी लेकर गया था। इसी रस्सी के सहारे वह नीचे उतरा। शोरूम में चोरी करने के बाद आरोपी पांचवे फ्लोर पर जाकर रस्सी के सहारे जब नीचे उतर रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह नीचे भी गिरा, जिससे उसे चोटें आई हैं, जो सीसीटीवी फूटेज में दिखाई वीडियो में चोर के नीचे गिरकर चोटिल होने के फूटेज भी मिले हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts