खेल

IPL चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली बोले- हमने कर दिखाया:RCB की विक्ट्री परेड में लाखों फैंस उमड़े; कर्नाटक CM ने टीम को सम्मानित किया

IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी जीत का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। जैसे ही टीम चमचमाती ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरी, फैंस अपने चहेते क्रिकेटर्स के स्वागत के लिए तैयार थे।

विक्ट्री परेड के दौरान लाखों फैंस सड़कों पर उतर आए। यह परेड विधानसभा से शुरू होकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची। जहां विक्ट्री सेरेमनी हुई। यहां कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने स्टेडियम की गैलरी से फैंस को ट्रॉफी दिखाई। इससे पहले विधानसभा में कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने सभी प्लेयर्स को सम्मानित किया।

RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।

कोहली इमोशनल, कहा- अब ई साल कप नमदू ग्राउंड में कोहली इमोशनल हो गए, क्योंकि दर्शकों ने उनके बोलने से पहले ही ‘विराट, विराट’ और ‘RCB, RCB’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कोहली ने कहा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts