विदेश

पुतिन से मिलने ट्रम्प अलास्का रवाना:आज यूक्रेन जंग पर बातचीत के लिए मिलेंगे दोनों नेता; मीटिंग से पहले विरोध प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दोनों अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरेज के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वे यूक्रेन युद्ध रोकने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। भारतीय समय के मुताबिक मुलाकात आज रात करीब 1 बजे होगी।

ट्रम्प भारतीय समय के मुताबिक रात 9 बजे के करीब जबकि पुतिन करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अलास्का पहुंचेंगे। ट्रम्प खुद पुतिन को रिसीव करने उनके प्लेन के पास जाएंगे।

अलास्का रवाना होते हुए ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- ‘हाई स्ट्रेक्स’ यानी जोखिम भरा समय। उधर, पुतिन ने उनके युद्ध खत्म करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रम्प सरकार सभी पक्षों के हित में समझौते के लिए ईमानदारी और ऊर्जा से काम कर रही है।

बैठक में पुतिन के साथ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव और आर्थिक सलाहकार किरिल दिमित्रिएव भी मौजूद रहेंगे। इस बीच, अलास्का में यूक्रेन समर्थकों ने विरोध रैली निकाली है। दूसरी तरफ बैठक से पहले अलास्का में यूक्रेन समर्थक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts