ताजा खबरेंविदेश

नेपाल में आए जलप्रलय में अब तक 95 की मौत, 133 भारतीय लापता

पड़ोसी देश नेपाल के उत्तरी हिस्से में स्थित रसुवा जिले में बुधवार (26 अगस्त) की सुबह आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही हुई है। वहां अचानक आई बाढ़ में देखते ही देखते पल भर में नदियों पर बने पुल और मकान ध्वस्त हो गए और बाढ़ में समा गए। अब तक इस विध्वंसकारी बाढ़ की वजह से 95 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 400 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 133 भारतीय हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। यह भयानक सैलाब चीन के तिब्बत क्षेत्र की तरफ से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने की वजह से आया है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है और सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को अलर्ट पर रखा है।

आशंका जताई जा रही है कि नेपाल के ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में कोई ग्लेशियर झील फटने (GLOF) या बर्फ पिघलने के कारण यह घटना अचानक हुई है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर कोई भारी बारिश नहीं हुई थी। इस विध्वंसकारी बाढ़ के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। उनमें दिख रहा है कि नेपाल की नुवाकोट और धाडिंग जिलों में भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने प्रलय मचा रखा है।

नेपाली मीडिया की खबरों के अनुसार, बाढ़ का पानी सीमा के तिब्बती हिस्से से आया, जिससे नेपाल में भारी नुकसान हुआ और कई गाँव बह गए।

Related Posts