देश

गुजरात कैबिनेट में 19 नए चेहरे : 3 महिलाओं को जगह

गांधी नगर। गुजरात में भाजपा ने तीन साल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा लगभग पूरी सरकार बदल दी। पार्टी ने गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं 8 ओबीसी, 3 एससी, 4 एसटी और 3 महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री सहित 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।

खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts