छत्तीसगढ़

केशकाल घाटी में ट्रेलर से टकराया हाइवा : लगा लंबा जाम

केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशकाल के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिरीदीप स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े एक भारी लोहे के सामान से लदे ट्रेलर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों वाहनों क्षतिग्रस्त हो गये। वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

हादसे के बाद हाइवा चालक फरार, NH-30 हुआ जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रेलर के चालक को मामूली चोटें आई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस भिड़ंत में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, इसके चलते केशकाल नगर में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

48 घंटे से रुक-रुक कर लग रहा जाम

पिछले 48 घंटों से केशकाल घाटी और NH-30 पर लगातार जाम की स्थिति बन रही। भारी वाहनों की अत्यधिक आवाजाही, मुख्य मार्ग पर खराब वाहनों के खड़े रहने और लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।

SDOP बहाल कराया जाम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अमले ने मोर्चा संभालते हुए सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से बीच सड़क से हटवाया। इसके बाद पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

Related Posts