ताजा खबरें

मुख्यमंत्री साय छठ पूजा में शामिल हुए : छठी मैया से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कुनकुरी। लोक आस्था के महापर्व छठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ अपने गृह जिले जशपुर के कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर छठी मैया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की।

कुनकुरी में छठ पर्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनूठा संगम है, जो हमें जीवन के आधार सूर्य, जल और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। जशपुर अंचल में भी छठ पर्व को लेकर लोगों में गहरी आस्था है और श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह से इस पर्व को मनाते हैं।

सामाजिक समरसता का है पर्व

मुख्यमंत्री ने कहा छठ महापर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम है। हमारी ये परंपराएं समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखती हैं।

Related Posts