महाराष्ट्र

हिंसा भड़कने पर नागपुर के 11 इलाकों में कर्फ्यू : 50 लोग अरेस्ट, हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल

संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास तैनात किए गए पुलिस के जवान

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर सोमवार शाम हुई हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।  इनमें 3 DCP हैं। 5 आम लोग भी घायल हैं, इनमें से एक ICU में भर्ती है। पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के बाद प्रशासन ने मंगलवार को 11 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

इस घटना में दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, 1 JCB जला दी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने  संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही कब्र की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।

प्रतीकात्मक कब्र जलाने से मचा बवाल  विदित हो कि सोमवार को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जलाया गया। विश्व हिंदू परिषद के मुताबिक ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम 7.30 बजे नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़क गई, जहां पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया, जहां डीसीपी निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। घटना को नियंत्रित करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। रात 10.30 से 11.30 बजे के बीच पुराना भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई।

सीएम ने घायलों से की बातचीत   मंगलवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा नागपुर हिंसा को लेकर 5 FIR दर्ज की गई है। 31 पुलिसकर्मी और 7 नागरिक घायल हुए हैं। फडणवीस ने कुल्हाड़ी के हमले से घायल डीसीपी निकेतन कदम से वीडियो कॉल पर बात भी की।

मुंबई में भी बढ़ाई गई सुरक्षा   नागपुर में हिंसा के बाद मुंबई में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागपुर के गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर में कर्फ्यू लगाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts