ताजा खबरें

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय : जनमानस को उम्मीदों को साकार करने का मिला भरोसा

रायपुर। नेतृत्व की सार्थकता इस बात में निहित है कि सामान्य जन की पीड़ा को महसूस करना, किसी बुजुर्ग की आंखों में छिपी विवशता को समझना, एक मां की चिंता को अपनी चिंता मानना और संघर्ष कर रही किसी बेटी के सपनों को टूटने से बचाने के लिए आगे आना यही मानवीय मूल्यों को संरक्षित करना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली में मानवीय संवेदनाओं का यही सुंदर स्वरूप दिखाई देता है। उनके लिए जनसेवा महज एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों से जुड़ा एक संकल्प है। उनकी सहजता, सरलता और आत्मीयता शासन को आम नागरिकों के और करीब ला रही है।

किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की सफलता का आकलन केवल विकास के आंकड़ों, अधोसंरचनाओं के निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन से नहीं किया जा सकता। उसकी वास्तविक कसौटी यह है कि समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में कितना सकारात्मक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली में इसी विचार की अभिव्यक्ति दिखाई देती है। उनके नेतृत्व में विकास और मानवीय संवेदनाएं एक दूसरे की पूरक बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग परसराम राठौर से कहा ‘बाबा, चिंता मत कीजिए, तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की गई पहल

संवेदनशीलता का अर्थ केवल किसी की पीड़ा सुन लेना नहीं, बल्कि उस पीड़ा को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करना भी है। कोरबा जिले के 83 वर्षीय परसराम राठौर के जीवन में तीन दशकों बाद स्पष्ट आवाजें सुन पाने की खुशी इसी संवेदनशीलता का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता का एक महत्वपूर्ण पक्ष बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता है। किसी परिवार के लिए इससे अधिक पीड़ादायक स्थिति क्या हो सकती है कि आर्थिक अभाव के कारण वह अपने बच्चे का उपचार तक न करा सके।

जशपुर की बेटी फरहीन को पढ़ाई के लिए मिली आर्थिक सहायता

जीवन में कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जब व्यक्ति को आर्थिक सहायता के साथ भावनात्मक संबल की भी आवश्यकता होती है। पिता के निधन और परिवार की आर्थिक कठिनाइयों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही जशपुर की बेटी फरहीन को मुख्यमंत्री से मिला सहयोग का भरोसा इसी भावनात्मक संबल का उदाहरण है।

 

Related Posts