ताजा खबरेंदेशविदेश

India Pakistan News Updates: अगर आज रात पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो तगड़ा जवाब मिलेगा- DGMO

नई दिल्ली: पाकिस्तान को आज भारत की ओर से सख्त चेतावनी दे दी गई है कि अगर उसने फिर से सीजफायर तोड़ा तो उसे तगड़ा जवाब दिया जाएगा। यह बात डीजीएमओ राजीव घई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पूरी जानकारी दी। डीजीएमओ ने बताया कि कल खुद पाकिस्तान ने सीजफायर की पहल की। दोपहर 3.35 मिनट पर उन्हें फोन किया और कहा कि सीजफायर की बात की। शाम 5 बजे से सीजफायर का फैसला हुआ और कुछ घंटे बाद ही उनके ड्रोन भारत की सीमा में दाखिल होने लगे। डीजीएमओ ने कहा कि अगर आज रात पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसे तगड़ा जवाब दिया जाएगा।

जवाबी कार्रवाई की पूरी छूट

डीजीएमओ ने कहा कि आर्मी चीफ ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के उल्लंघन की सूरत में सैन्य अधिकारियों को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट दी है। 10-11 मई की रात को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद आज सेना प्रमुख ने पश्चिमी सीमाओं के सैन्य कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान उन्होंने जवाबी कार्रवाई की पूरी छूट दे दी है। डीजीएमओ ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मारे गए 100 आतंकवादियों में यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे आतंकवादी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts