विदेश

भारत-नेपाल बॉर्डर पर यात्रा से बचें:चीनी दूतावास की अपने नागरिकों को चेतावनी, कहा- भारत अवैध एंट्री करने वालों को अरेस्ट कर रहा

नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए भारत-नेपाल बॉर्डर के पास ट्रैवल से बचने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी भारत की तरफ से पिछले कुछ महीने में अवैध बॉर्डर पार करने वालों पर कार्रवाई के बाद दी गई है।

शुक्रवार को जारी एक बयान में चीनी दूतावास ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद कुछ चीनी ट्रैवलर्स बॉर्डर इलाके में जा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें भारत में अवैध एंट्री के आरोप में हिरासत में लिया जा रहा है।

अवैध रूप से भारत में एंट्री पर 2 से 8 साल जेल की सजा

दूतावास ने बताया कि नेपाल और भारत के नागरिक अपने आइडेंटिटी कार्ड के साथ दोनों देशों की बॉर्डर में आ जा सकते सकते हैं, लेकिन यह नियम विदेशी नागरिकों पर लागू नहीं होता। विदेशियों को नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री के लिए वीजा जरूरी है।

दूतावास ने कहा कि जानबूझकर या अनजाने में अवैध तरीके से भारत में बॉर्डर पार करने पर गिरफ्तारी या मुकदमा हो सकता है। इसके लिए 2 से 8 साल जेल या जुर्माना हो सकता है, और जमानत का कोई विकल्प नहीं है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts