नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद, अमित जोगी की याचिका पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने फिलहाल अमित जोगी के मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है।
हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने की छूट
अमित जोगी ने अपनी अपील में तर्क दिया था कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त समय दिए बिना ही फैसला सुना दिया। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अमित जोगी हाईकोर्ट के मुख्य फैसले (जिसमें उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है) के खिलाफ विधिवत याचिका दायर कर सकते हैं।

















