छत्तीसगढ़

केशकाल के शासकीय कॉलेज में शार्ट सर्किट से लगी आग : अफरा-तफरी के बीच पुलिस और 112 ने पाया काबू

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल स्थित महेश बघेल शासकीय महाविद्यालय में शनिवार सुबह कॉलेज परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से कॉलेज स्टाफ और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी काबू पा लिया।

प्राचार्य कक्ष के पास शार्ट सर्किट से धमाके

बताया गया है कि 13 जून को सुबह लगभग 10 बजे कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में उनके टेबल के पास अचानक शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट चिंनगारी से आग लग गई जो देखते ही देखते कॉलेज के अन्य कमरों तक फैल गई। कमरों में आवाजें  और धुआं फैलने से कॉलेज स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना प्राचार्य डॉ. सोनवानी को दी।

पुलिस और डायल 112 की टीम ने संभाला मोर्चा

प्राचार्य सोनवानी ने तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस और डायल 112 की टीम शासकीय कॉलेज पहुंची। टीम ने मोर्चा संभालते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है।

Related Posts