छत्तीसगढ़ताजा खबरें

रक्षाबंधन पर कल से तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन : रायपुर-बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच तीन दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कल 27, 28 और 29 अगस्त को 3-3 फेरे लगाएगी। इनका सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर स्टापेज होगा। इससे रक्षाबंधन पर्व पर यात्रा करने वालों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इससे सभी लोगों को भाई-बहन के घर आने – जाने में सुविधा मिलेगी।

रक्षाबंधन पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को दुर्ग से रायगढ़ के लिए चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को रायगढ़ से दुर्ग के लिए चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे सभी स्टेशनों के यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 10 कोच रहेंगे।

स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को दुर्ग से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकते हुए बिलासपुर 14.45 बजे, अकलतरा 15.27 बजे, जांजगीर-नैला 15.44 बजे, चांपा 15.55 बजे, बाराद्वार 16.13 बजे, सक्ती 16.59 बजे और खरसिया 17.16 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रायगढ़ 19.00 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को रायगढ़ से शाम 19.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकते हुए खरसिया 20.13 बजे, सक्ती 20.30 बजे, बाराद्वार 20.43 बजे, चांपा 21.00 बजे, जांजगीर-नैला 21.12 बजे, अकलतरा 21.25 बजे और बिलासपुर 22.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन दुर्ग 2.00 बजे पहुंचेगी।

Related Posts