औंधी। मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में लगभग छह माह पहले हुए कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपियों ने शराब पिलाने के बहाने युवक का गला घोंटकर हत्या करने आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है।
कोहका नदी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था शव
घटना 5 मार्च 2026 की बतायी जा रही है, जब भैंसाराटोला से करीब एक किलोमीटर दूर कोहका नदी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हुई। जांच आगे बढ़ी तो मृतक की शिनाख्त कदम भुआर्य 36 वर्ष, निवासी फुलकोडो हाल निवासी राजकट्टा, थाना औंधी के रूप में हुई। पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए संदिग्धों का सुराग जुटाना शुरू किया।
पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक कदम भुआर्य का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद और मारपीट किया करता था, जिससे आरोपी नाराज थे। रंजिश के तहत 28 फरवरी 2026 को आरोपियों ने कदम को सीतागांव बस स्टॉप से अपने साथ लिया। आरोपी उसे शराब पिलाने के बहाने चिखलाकसा क्षेत्र के नाले के पास ले गए। वहां नशे की हालत में गमछे से उसका गला घोंट दिया गया और शव को नाले किनारे गड्ढे में छिपा दिया। सबूत मिटाने के लिए आरोपी मृतक का मोबाइल, जूते और पर्स भी अपने साथ ले गए थे।
हैदराबाद से पकड़ा गया मुख्य संदिग्ध
विवेचना के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध की लोकेशन हैदराबाद में मिली। मदनवाड़ा पुलिस की टीम ने तत्काल हैदराबाद पहुंचकर आरोपी चंदर सिंह अंधारे को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी साजिश का खुलासा हो गया।
आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदर सिंह अंधारे 25 वर्ष, हेमंत राणा 21 वर्ष, चमन लाल देहरी 24 वर्ष
और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है






