दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले
जानकारी के अनुसार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।
वनडे और टी-20 टीम
वनडे टीम में शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर उपकप्तान, केएल राहुल विकेटकीपर, ध्रुव जुरेल विकेटकीपर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।
टी-20 टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान, जितेश शर्मा विकेटकीपर, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
विदित हो कि शुभमन गिल ने अब तक 55 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 8 शतकों की मदद से 2775 रन बनाए हैं। औसत 59.04 का और स्ट्राइक रेट 99.56 का है। गिल को 50 ओवर के फॉर्मेट में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 6 मैचों में कप्तानी की है। इसमें उनकी टीम पांच में जीत हासिल करने में कामयाब रही। वनडे इंटरनेशनल में गिल ने आज तक कप्तानी नहीं की है।
श्रेयस अय्यर की उपकप्तानी के साथ वापसी
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर वनडे टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। उन्होंने भी अपना आखिरी वनडे मैच विराट और रोहित के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। टी-20 टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। वनडे क्रिकेट में अय्यर ने अब तक 70 वनडे मैच खेले हैं और 5 शतकों की मदद से 2845 रन बना चुके हैं। औसत 48.22 का और स्ट्राइक रेट 100 का है।
7 महीने बाद रोहित-कोहली की वापसी
रोहित और कोहली 7 महीने के ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। ये दोनों टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं।
वनडे से आराम दिया गया बुमराह को
जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, जबकि टी-20 में उन्हें जगह दी गई है। वहीं, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं है।






