छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र-पासिंग कार से मिले 3 करोड़ कैश : कार के सीक्रेट चैंबर में रखे थे, बालोद पुलिस की चेकिंग देख भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़े गए

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से 3 करोड़ कैश बरामद किया है, जिसे गुप्त चैंबर बनाकर छुपा रखे थे। जिसमें 500 और 100 के बंडल थे। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच गुंडरदेही इलाके में पुलिस चेकिंग चला रही थी। यह देख कार सवार भागने लगे। बालोद पुलिस ने नाकाबंदी की और बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पड़कीभाट बायपास के पास कार को पकड़ लिया।

कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक गुप्त चैम्बर मिला, जिसमें लाखों के नोट रखे हुए थे। चैम्बर में ताला लगा हुआ था। जिसे पुलिस ने खोलकर नोट बरामद किए। बताया जा रहा है कि 3 करोड़ रुपए कैश मिले हैं।

नोटों की गिनती जारी

बालोद एसपी योगेश पटेल और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने खुद थाने पहुंचकर कैश की गिनती करवाया। पुलिस ने बताया कि, यह पैसा कहां से लाया जा रहा था। कहां भेजा जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है।

आयकर विभाग हैंडओवर करेंगे पैसे

इस संबंध में एसडीओपी राठौर ने बताया कि, फिलहाल जांच जारी है। रुपए की सटीक जानकारी गिनती पूरी होने के बाद दी जाएगी। आगे की कार्रवाई के लिए मामला आयकर विभाग (आईटी) को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts