छत्तीसगढ़

जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट : छात्र झुलसा, दोस्तों ने बुझाई आग

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल लाइब्रेरी के पास शनिवार को छात्र के जेब में रखा मोबाइ ब्लास्ट हो गया । इस घटना से छात्र के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया।

बताया जा रहा है कि छात्र अपने दोस्तों के साथ सरकंडा सेंट्रल लाइब्रेरी के पास खड़ा था। इसी बीच छात्र के पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। तेज आवाज के साथ ब्लास्ट से पैंट में आग लग गई। घटना से उसके दोस्त भी दहशत में आ गये, उन्होंने तत्काल आग बुझायी, लेकिन तब छात्र झुलस गया। उसके हाथ और पैर चल गए।

मोबाइल फटने की जांच कर रही पुलिस 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि मोबाइल बैटरी खराब होने, ओवरहीटिंग या किसी अन्य तकनीकी वजह से ब्लास्ट हुआ। मोबाइल शॉप संचालकों का कहना है कि स्मार्टफोन में लगी लिथियम-आयन बैटरी कभी-कभी ज्यादा गर्म होने से फट सकती है। लंबे समय तक चार्ज करने या सस्ते चार्जर इस्तेमाल करने से ऐसी घटना हो सकती है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts