छत्तीसगढ़

कांकेर में NH-30 पर बस और ट्रक के बीच भिड़ंत : पेड़ से टकराए दोनों वाहन, कई यात्री घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 पर एक सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।

रायपुर से जगदलपुर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी खालेमुरवेंड के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के साथ बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए और एक ही पेड़ से जा टकराए।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से कांकेर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों का उपचार जारी है। गनीमत रही कि इस टक्कर में अब तक किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस जांच में जुटी

केशकाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, ताकि नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित न हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण।

BABU RAO

Related Posts