छत्तीसगढ़

रायपुर-सारंगढ़ नेशनल हाईवे 130B बनेगा फोरलेन : 186 किमी के लिए भूमि अधिग्रहण जारी 

बिलाईगढ़। रायपुर से बलौदाबाजार-भटगांव-सरसीवां होते हुए सारंगढ़ तक जाने वाले नेशनल हाईवे 130B को अब फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लंबाई 186 किलोमीटर होगी, जिसका सीधा लाभ राजधानी से लेकर सीमावर्ती जिलों के लाखों यात्रियों को मिलेगा।

जानकारी अनुसार अधिसूचना के बाद बलौदाबाजार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के 113 गांव की भूमि नेशनल हाईवे में आ रही है। इससे भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी आएगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के मुताबिक अभी सड़क के बीच से 100-100 मीटर चौड़ी भूमि को अधिग्रहण करने प्रस्तावित है। डीपीआर मंजूरी के बाद 113 गांवों की भूमि चौड़ीकरण के लिये भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ होगा।

86 एकड़ भूमि का अधिग्रहण 113 गांवों से किया  जायेगा

फोरलेन सड़क के लिए 155 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। वर्तमान में 120 हेक्टेयर भूमि नेशनल हाईवे प्राधिकरण के पास उपलब्ध है। ऐसे में शेष भूमि 35 हेक्टेयर यानि लगभग 86 एकड़ भूमि का अधिग्रहण 113 गांवों से किया जाना है। शासन ने पूर्व में सड़क के बीच से दोनों छोर में 100-100 मीटर की चौड़ाई की भूमि पर खरीदी-बिक्री आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हरदी चारों तरफ से मार्ग को जोड़ने वाला जंक्शन होगा

नेशनल हाईवे की सूची में टुंडरी, छीररा, बरभाठा, पवनी, बिसनपुर, दुमहानी, बेल्टुकरी, चुरेला, धाराशिव, जमगहन, भटगांव, रोहिना, गिरसा, धोबनीडीह, गोपालपुर, सेमरिया, खम्हरिया, भिनोदा, भिनोदी, पिपरदुला, सरसीवां, कोदवा, तिलाईपली, पीकरीपाली, परसदा बड़े, छिन्द, अचानकपाली, कुधरी, दुर्गापाली, चंदाई, खम्हारडीह, कुटीला, भोजपुर, पचपेड़ी होते हुए हरदी निकलेगी। हरदी चारों तरफ से मार्ग को जोड़ने वाला जंक्शन होगा।

 

BABU RAO

Related Posts