देश

होर्मुज में भारतीय की मौत : भड़का भारत, ईरानी अधिकारियों को किया तलब

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान का बिच फिर युद्ध शुरू हो गया है। इस बिच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक भारतीय की मौत के बाद केंद्र सरकार कड़ा रुख अपनाती नजर आ रही है। खबर है कि विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत समेत कई अधिकारियों को मंगलवार को तलब किया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस दौरान किस मुद्दे पर बात हुई। होर्मुज में ईरानी मिसाइल अटैक में 1 की मौत के अलावा 6 भारतीय नागरिक घायल भी हुए थे।

विदेश मंत्रालय ने इलाके में कमर्शियल जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों को लेकर ईरानी राजनयिकों को तलब किया था। इनमें जिनमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल हैं।

होर्मुज में दो तेल टैंकरों पर कथित ईरानी मिसाइल हमले हुए

UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि होर्मुज में दो तेल टैंकरों पर कथित ईरानी मिसाइल हमले हुए हैं। यूएई के अनुसार, कथित हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। यूएई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘मंत्रालय इस दुस्साहसिक हमले की निंदा करता है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है तथा क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए स्पष्ट खतरा पैदा करता है।’

ओमान में जहाज पर हुआ था हमला

भारत ने ओमान तट के पास साइप्रस के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले की रविवार को निंदा की थी। इस हमले के बाद पोत पर सवार चालक दल के 11 भारतीय सदस्यों में से एक लापता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहाज पर सवार 10 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हम आज ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है।’

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से बढ़े तनाव के बीच भारत ने तत्काल इसे कम करने की अपनी अपील दोहराई और कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं बंद होनी चाहिए। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज से गुजर रहे कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमला किया था।

अमेरिका और ईरान में फिर तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ ‘बहुत कड़ी कार्रवाई’ कर रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच लगातार तीसरी रात अमेरिकी हमले किए गए। ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिकी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेहरान होर्मुज का ‘संरक्षक’ बना रहेगा।

Related Posts