फरसगांव। सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कबोंगा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. ज्योतिर्मयी प्रभावती के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में कुल 210 मरीजों की जांच कर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
शिविर में 86 मरीजों की बीपी और 86 की शुगर जांच, 42 की हीमोग्लोबिन जांच तथा 16 मरीजों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा सर्दी-खांसी के 22 और अन्य बीमारियों के 44 मरीजों की जांच की गई।
इस दौरान डॉ. तुषार चंद्रवंशी, डॉ. सपना सराटी, एम.आर. बघेल, धनीराम नेताम, सीएचओ रश्मि कुरेटी व मंजू शोरी, आरएचओ विश्वनाथ यादव व सुलोचना मरकाम, एएनएम अनु सुईया नेताम, अमिता केमरो व रेवती नेताम तथा चिरायु फार्मासिस्ट नेहा नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।






