छत्तीसगढ़

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल : बायां हाथ फ्रैक्चर, एम्स में भर्ती

रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को खरोरा के पास सड़क हादसे में घायल हो गईं। वे बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रायपुर लौट रही थीं। हादसे में सांसद का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें उपचार के लिए रायपुर एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

कार में बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी थे सवार

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा के साथ उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी मौजूद थे। इस घटना में ड्राइवर को सीने पर चोट आई है, जबकि गनमैन को भी चोट लगने की सूचना है।

कुछ देर पहले इसी मार्ग पर हुआ था एक और हादसा

सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले इसी मार्ग पर एक अन्य सड़क हादसा भी हुआ। बताया जा रहा है कि रायपुर से खरोरा की ओर जा रही एक कार की खरोरा से रायपुर आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भी कई लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Related Posts