छत्तीसगढ़

टाइल्स घिसाई मशीन में आया करंट : कारीगर युवक घायल

फरसगांव। कोंडागांव जिले के बहीगांव में शनिवार शाम टाइल्स लगाने के दौरान घिसाई मशीन में करंट आने से 25 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान झारखंड निवासी मोहम्मद हाशिम 25 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार युवक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान टाइल्स घिसाई मशीन में अचानक करंट प्रवाहित होने से उसे जोरदार बिजली का झटका लगा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल कोंडागांव पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है। गौरतलब है कि बहीगांव में करंट लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मकान निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है।

Related Posts