BREAKING

राजस्थान

वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश : पायलट और को-पायलट की मौत, शवों के टुकड़े मिले

चूरू। राजधान के चूरू में बुधवार 9 जुलाई को दोपहर 12.40 बजे भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है।

चूरू के एसपी जय यादव ने बताया – राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले तकनीकी कारणों से पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए। पिछले 5 महीनों में देशभर में तीन जगुआर क्रैश हो चुके हैं।

ट्रेनी जगुआर जेट सूरतगढ़ से उड़ा था

सेना के सूत्रों के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट टू सीटर था, ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

धमाके की आवाज सुन घटना स्थल पहुंचे स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी, फिर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। घटना स्थल पर सेना का एक हेलिकॉप्टर भी पहुंचा है, इस हेलिकॉप्टर को सड़क पर लैंड कराया गया।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram