BREAKING

छत्तीसगढ़

बदला मौसम का मिजाज : गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा में बारिश के साथ ओलावृष्टि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया है। वहीं गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

बिजली गिरने से युवक झुलसा

सोमवार को गरियाबंद जिले के सीनापाली में 35 वर्षीय गोविंद पटेल एक इमली के पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल देख रहा था, तभी अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर आ गिरी। बिजली गिरने से विशालकाय पेड़ का एक बड़ा हिस्सा झुलस गया और गोविंद की पीठ भी बुरी तरह झुलस गई। घायल युवक को तत्काल देवभोग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पीड़ित ने आपबीती बताते हुए कहा कि उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे मौत उसे छूकर निकल गई हो।

धमतरी और सरगुजा में ओलावृष्टि

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद क्षेत्रों में जमकर ओले गिरे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। वहीं सरगुजा के उदयपुर सहित संभाग के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई।

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। रहेगी। बारिश के प्रभाव से आने वाले 2 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram