सिमगा। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे बिलासपुर और सिमगा के बीच एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। रविवार शाम तीन युवक बिलासपुर से सिमगा की ओर आ रहे थे, उसी दौरान शाम लगभग 7.30 बजे ढाबे के सामने खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 07 जी एच 3103 से जा टकराए।
इस घटना में तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट लगने पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक बिना किसी संकेत के अंधेरे में खड़ा था। बाइक के नंबर से पता चला है कि मृतक बेमेतरा जिला के ग्राम किरितपुर के रहने वाले हैं। विदित हो कि रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल ढाबों में सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।






