अर्जुनी। बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी निवासी प्रेमचंद वर्मा कृषक एवं पंच के घर स्थित बाडी में 13 मार्च की दरमियानी रात्रि 12.30 से एक बजे के आस पास पैरावट में आग लगने से 15 एकड़ का पैरा जलकर राख हो गया।
साथ ही बाड़ी में खड़े ट्रैक्टर के पहिये आग के चपेट में आने से जल गये। पैरावट के पास ही पशुओं के रहने का स्थान है। जिससे पशुओं को आग से क्षति से सुरक्षित कर लिया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पैरावट एवं ट्रैक्टर के पहिये जलने से एक लाख 20 हजार रुपये अनुमानित क्षति राशि आंकी गई है।
समय रहते सुरक्षित निकाले गए मवेशी
प्रेमचंद वर्मा ने बताया कि रात्रि में सोये हुये थे। बाड़ी के तरऊ कुछ आवाज आई, जाकर देखने पर पैरा में आग लगी हुई थी।आग के लपटों को देखकर ट्रैक्टर को बाहर किया गया। जिसके सामने के पहिये एवं पीछे का बड़ा पहिया आग की चपेट में आने से जल गया एवं पास में ही पशुओं का रहने का स्थान है, जिसे वहां से निकालकर बाहर किया गया।

दमकल विभाग पर उठे सवाल
अग्निशमन वाहन के लिये रात्रि 1 बजे बलौदाबाजार भाटापारा, अंबुजा संयंत्र रवान को फोन लगाने पर वाहन नहीं होना बताया। अंततः 4 घंटे में पलारी से आई जो 10 मिनट पानी छिड़काव करने के बाद पानी नहीं हैं कहकर चला गया, जिसको फिर से फोन लगाने पर फोन बंद बताया। जिससे पैरावट राख में तब्दील हो गया। इससे यही प्रश्न उठता है कि बलौदाबाजार जिले में अनेक संयंत्र होते हुये भी नजदीकी ग्रामों में 24 घंटे आपातकालीन सेवा देने वाली अग्निशमन वाहन आग बुझाने के लिये 4 घंटे बाद पहुंच पाई, जिससे आग में 15 एकड़ का पैरा जलकर खाक हो गया।






