BREAKING

छत्तीसगढ़

अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी पर बवाल : ओपीडी बंद कर सड़कों पर उतरे स्वास्थ्यकर्मी

साजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की रात महिला डॉक्टर व महिला नर्साें के साथ गाली गलौज और धमकी देने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी युवकों को समझाकर रवाना किया। घटना का वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में आक्रोश फैल गया। पीड़ितों तो अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। ऐसी स्थिति में अब भारी तनाव और दहशत के मौहाल में कर्मचारी कार्य करने में असहज महसूस करने लगे और रात 10 बजे ओपीडी के साथ अस्पताल में ताला लगा दिया गया।

आज सुबह ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के साथ सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए थाना परिसर पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में घटना की जानकारी दी गई। ड्यूटी में तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिखा साहू ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया बुधवार को आपातकालीन ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना का केस आया था। कंडीशन बहुत खराब थी, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। कागज तैयार किया जा रहा था, तभी बबलू साहू साजा निवासी आया और 108 में कॉल नहीं लग रहा है कि बात करते हुए गंदी-गंदी गालियां देते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से पूरे स्टाफ नर्स काफी दहशत में आ गए। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हुआ, जिसमें धमकी देने व बदतमीजी साफ नजर आ रही है। घटना से पूरा स्टाफ भयभीत है।

स्वास्थ्य विभाग में जमकर आक्रोश

मामले पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बार-बार अस्पताल में हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग में जमकर आक्रोश देखा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। गिरफ्तारी नहीं होने पर संघ द्वारा पूरे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बंद करने का बात कही गई।

गुरुवार को दिनभर बंद रही ओपीडी

घटना के विरोध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने एक सुर में काम नहीं करने का ऐलान कर दिया, जिसके चलते दिनभर ओपीडी बंद रहा। शहर में अस्पताल खुलने के बाद यह पहली घटना है, जब चिकित्कों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर ओपीडी बंद रही। घटना की सभी ने कड़ी निंदा की।

ब्लॉक के सभी डॉक्टर पहुंचे थाना

थान खमरिया, परपोड़ी, देवकर के साथ मितानिन भी घटना की शिकायत करने थाने तक पैदल मार्च किए। पुलिस की कार्रवाई से कर्मचारी संतुष्ट नहीं थे। देर शाम पूरा अमला फिर थाने पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक मामला तनाव मे हैं। रात् ड्युटी में सुरक्षा की मांग की गई।
खबर बनाये

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram