BREAKING

छत्तीसगढ़

सीएम साय की घोषणा : हाफ बिजली बिल 1 दिसंबर से : 42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधासभा के विशेष सत्र में सीएम साय ने 1 दिसंबर से लागू होने वाली नई बिजली सहायता योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा 200 यूनिट तक खपत वाले 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को हाफ बिजली, 200-400 यूनिट खपत वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को एक वर्ष तक राहत, पीएम सूर्यघर योजना के तहत प्रदेश सरकार देगी 15,000 से 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी, भविष्य में उपभोक्ताओं को हाफ से फ्री बिजली की ओर ले जाने का लक्ष्य है।

नक्सलवाद पर बड़ा बयान- 2026 तक पूरी तरह खत्म होने का दावा

सीएम साय ने दावा किया कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा और बताया, सैकड़ों नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शीर्ष कैडरों की गिरफ्तारी, सुरक्षा कैंपों का विस्तार, नियद नेल्ला नार योजना, पीएम जनमन योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram