देश

NEET   की अगली बार से एग्जाम ऑनलाइन : इस बार फीस वापस होगी, नया रजिस्ट्रेशन फ्री, पेपर लीक के बाद बदला नियम

नई दिल्ली । NEET UG 2026 को लेकर अब केंद्र सरकार ने री-एग्जाम का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा को लेकर कई बड़े बदवाल किए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अगले बार से परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी के माध्यम से कराई जाएगी।

री एग्जाम में छात्रों को मिलेंगी नई सुविधाएं

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहाँ की इस बार NEET री एग्जाम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि छात्रों को कम परेशानी हो और परीक्षा ज्यादा पारदर्शी बने। सबसे बड़ा फैसला यह है कि जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था,  उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। इतना ही नहीं, जिन छात्रों की परीक्षा फीस को लेकर शिकायतें थीं, उन्हें रिफंड भी दिया जाएगा। नया रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।

14 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। इससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इस बार छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा भी दी जाएगी। पहले कई छात्रों को दूसरे शहरों में सेंटर मिलने की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह बदलाव किया गया है।

परीक्षा में मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

जानकारी के अनुसार NEET UG 2026 री एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। माना जा रहा है कि सुरक्षा जांच और नई प्रक्रिया के कारण समय की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है। NTA इस बार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच, डिजिटल निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने जा रही है ताकि दोबारा किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

7 मई को NTA को शिकायत मिली थी

विदित हो कि सरकार ने माना इस बार गेस पेपर के नाम पर असली सवाल बाहर पहुंचे थे और जांच में पेपर लीक की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि 3 मई को परीक्षा होने के बाद 7 मई को NTA को शिकायत मिली थी कि बाजार में घूम रहे कुछ गेस पेपर के सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खा रहे हैं। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच शुरू करवाई और मामला सरकारी एजेंसियों को सौंप दिया गया।

Related Posts